मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सबालेंका लगातार तीसरे खिताब से दो जीत दूर

न्यूयॉर्क। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने यूएस ओपन 2026 के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सबालेंका ने लिंडा नोस्कोवा को 7-6(1), 3-6, 7-6(7)…

न्यूयॉर्क। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने यूएस ओपन 2026 के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सबालेंका ने लिंडा नोस्कोवा को 7-6(1), 3-6, 7-6(7) से हराया। जीत के साथ ही सबालेंका का लगातार तीसरी बार यूएस ओपन जीतने की संभावना बरकरार है। सबालेंका लगातार छठे यूएस ओपन सेमीफाइनल और किसी ग्रैंड स्लैम में 15वें सेमीफाइनल में पहुंच गईं। वह अब सेरेना विलियम्स के बाद लगातार छह यूएस ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सिर्फ दूसरी महिला हैं। विलियम्स ने यह कामयाबी 2011 से 2016 तक हासिल की थी। सबालेंका 2024 और 2025 में यूएस ओपन जीत चुकी हैं। अगर वह अगले दो मैच जीत लेती हैं, तो लगातार तीसरी बार यूएस ओपन का खिताब उनके नाम होगा।

प्रांसेस टियाफो सेमीफाइनल में- अमेरिका के

प्रांसेस टियाफो ने हमवतन एलेक्स मिशेलसन को हराकर यूएस ओपन 2026 के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टियाफो ने दो सेट गंवाने के बाद यादगार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम किया और अंतिम चार में जगह बनाई। 11वीं वरीयता प्राप्त प्रांसेस यह मुकाबला 5-7, 3- 6, 7-5, 6-3, 7-6(10-6) से हराया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें