इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ के शहर अध्यक्ष नीलेश सूर्यवंशी, पंकज मालवीय ने बताया कि ऐप बेस कंपनी जुगनू और ऑटो ड्राइवर में पिछले कई महीनो से नेगेटिव बैलेंस को लेकर विवाद चल रहे थे। कई ऑटो चालकों ने जुगनू कंपनी के साथ काम करना छोड़ दिया था, जिसके कारण इंदौर के यात्रियों को जुगनू की ऑटो रिक्शा सेवाएं नहीं मिल पा रही थी। नेगेटिव बैलेंस कंपनी का कमीशन होता है जिसे ऑटो रिक्शा ड्राइवर को कंपनी को देना पड़ता है उसके बाद सवारी ऐप बेस कंपनी प्राप्त होती है। कई लोगों ने यह पैसा कंपनी को नहीं भरा था जिसके कारण जुगनू की डिवाइस कंपनी ने बंद कर दी थी। इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने समस्याओं को मैनेजमेंट के सामने रखा, मामला बड़ी राशि का होने के कारण गहन अध्ययन करने के बाद कंपनी ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 2 करोड़ से अधिक नेगेटिव बैलेंस ऑटो रिक्शा चालकों का माफ कर दिया जिससे हजारों ऑटो रिक्शा चालकों में खुशी की लहर है। ऑटो रिक्शा चालक सभी वापस काम पर लौट आए हैं। इंदौर की जनता को पुनः जुगनू ऑनलाइन की सुविधा को मिलने जा रही है।
लोगों को गंदे पानी और बदबू से राहत दिलाने के लिए जल्द कार्रवाई जरूरी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




