सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

रात्रि भोजन बनाना महापाप का कार्य-जैन आचार्य

केशर वाटिका बिसाजन रोड पर चल रहे चातुर्मास प्रवचन में जैन समाजजनों की बडी मौजूदगी में आचार्य विजय नित्यसेन सूरिश्वर म.सा. ने भोजन के मामले में सार्थक प्रवचन दिया। भोजन…

केशर वाटिका बिसाजन रोड पर चल रहे चातुर्मास प्रवचन में जैन समाजजनों की बडी मौजूदगी में आचार्य विजय नित्यसेन सूरिश्वर म.सा. ने भोजन के मामले में सार्थक प्रवचन दिया। भोजन निर्माण करते समय पूर्ण जयणा रखनी चाहिए। कभी भी रात्रि में भोजन का निर्माण नहीं करना चाहिए, क्योंकि शास्त्रों में इसे पाप का कारण बताया गया है। रात्रि में भोजन बनाने का दोष बनाने वाले एवं उसका सेवन करने वाले दोनों को लगता है। भोजन बनाने वाले व्यक्ति को कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए। हमें यह समझना चाहिए कि हम केवल व्यवस्था करने वाले हैं, वास्तविक रूप से भोजन निर्माण की प्रक्रिया में अनेक जीवों का संबंध होता है। अतः भोजन के प्रति भी विनय, संयम और जयणा का भाव रखना चाहिए। दादा गुरुदेव की 200वीं जन्म शताब्दी कार्यक्रम की मनुहार पत्रिका का विमोचन किया गया। मीडिया समन्वयक राजेश जैन युवा ने बताया कि रमेश ने विशेष कला की प्रस्तुति दी। 36 भाई-बहनों ने आराधना में उपवास किए। 100 उग्र तपस्वियों की तपस्या निरंतर जारी रही। सिद्धि तप की आराधना में भी 54 तपस्वी भाई-बहन निरंतर साधना कर रहे हैं। साथ ही 3 मासक्षमण एवं 1 सौलभत्ता सहित अनेक तपस्याएँ पूर्ण हुईं। संजय वागरेचा, शुभम कोठारी, विपुल दम्मानी, धनराज संघवी, बाबूलाल कटारिया संघवी,धनराज जैन,मनीष सुराणा, सुभाष जैन, त्रषभ नाहर, संतोष जैन,आनंदीलाल सुराणा, अनित सकलेचा,सपना-सुनील तांतेड, नीरज सुराणा उपस्थित थे। कार्यक्रम में जोधपुर से पधारे रमेशभाई ने अपनी विशेष कला की सुंदर प्रस्तुति दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें