मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण सम्मान समारोह होगा

दो दिनों तक चलेगा आयोजन,गीत संध्या का कार्यक्रम भी

संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण समारोह को लेकर बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण सम्मान समारोह एवं गीत संध्या का दो दिवसीय आयोजन 27-28 सितम्बर को इंदौर में होगा। मुख्य समारोह 28 सितम्बर को होगा। बैठक को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। लता मंगेशकर के जीवनवृत पर केन्द्रित दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। 27 सितम्बर को सुगम संगीत प्रतियोगिता में उभरती प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। इसी दिन संगीत कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। सम्भागायुक्त लाक्षाकार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लता मंगेशकर ऑडिटोरियम पर पर्याप्त पार्किंग की विशेष व्यवस्था, प्रकाश, जनरेटर, शुद्ध पेयजल एवं बुनियादी सुविधाएं, स्वच्छता, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड सुनिश्चित की जाए। अधिकारी नवजीवन विजय पवार, एन.पी. नामदेव, श्रीराम तिवारी, शैली कनास, संतोष कुमार कौल, एन.पी. नामदेव,डॉ. माधव प्रसाद हासानी, अनीता चौहान, डॉ. प्रकाश कडोतिया,पीएस कुशवाह, कपिल भल्ला उपस्थित थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें