मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

एच टाइप क्वार्टर और बिल्डिंग में शुरू होगा मेंटेनेंस

पीडब्ल्यूडी राजेंद्र नगर के एच टाइप क्वार्टरों में अगले माह से सिविल और मेंटेनेंस कार्य करेगा।

एच टाइप क्वार्टर और बिल्डिंग में शुरू होगा मेंटेनेंस
एच टाइप क्वार्टर और बिल्डिंग में शुरू होगा मेंटेनेंस (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी जिला सब डिविजन के अंतर्गत राजेंद्र नगर क्षेत्र में बिल्डिंग सेक्शन के अंतर्गत एच टाइप क्वार्टर में आवश्यक सिविल और मेंटेनेंस के कार्य शुरू करेगा। जिसके अन्तर्गत विभागीय स्तर पर इस कार्य को अंजाम देने के लिए निविदा जारी कर जल्द निर्माण और रेनोवेशन के कार्य शुरू करने की प्रारम्भिक तैयारियां शुरू हो गई है। गौरतलब है कि यहां रहने वाले विभाग के कर्मचारियों के रहवासी परिवार लंबे समय से यहां मेंटेनेंस और आवश्यक सिविल कार्य शुरू करने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद अब जाकर विभागीय परमिशन मिलने के बाद यहां काम शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है। जिसके तहत अब अगले माह से यहां लाखों रुपए खर्च कर बेहद जल्द आवश्यक सिविल और निर्माण कार्य के साथ रिनोवेशन के कार्य किए जाएंगे। जिसका फायदा भविष्य में यहां रहने वाले परिवारों को मिलेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 24 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 24 November 2026, पृष्ठ 8