सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

राजनेताओं का मंच से नाम पुकारने का क्रम रहा जारी

अनंत चतुर्दशी पर निकले जुलूस चल समारोह एवं अखाड़ों के उस्ताद खलिफाओं का सम्मान करने के लिए पूरे जुलूस मार्ग पर बड़ी संख्या में मंच लगे थे। इनमें कई राजनीतिक…

अनंत चतुर्दशी पर निकले जुलूस चल समारोह एवं अखाड़ों के उस्ताद खलिफाओं का सम्मान करने के लिए पूरे जुलूस मार्ग पर बड़ी संख्या में मंच लगे थे। इनमें कई राजनीतिक मंच भी थे और जहां राजनीतिक मंच नहीं थे वहां भी राजनेताओं के निकलने के दौरान उनके नाम पुकारते रहे। राजनीकि मंचों से तो आयोजकों ने अपने नाम को माइक के माध्यम से जिंदा रखा और बड़े नेता आए तो उनके स्वागत में भी अपने नाम पुकारते रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें