के विकास कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही एवं धीमी गति पर संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए और यह भी निर्देशित किया गया कि प्राचीन कुएं-बावड़ियों का सर्वे कर पेयजल उपलब्धता की संभावनाएं तलाशी जाएं। सीएसआर के माध्यम से शहर के छोटे एवं नवीन तालाबों के विकास कार्य होंगे। अधिकारी आशीष, अश्विन जनवदे भी मौजूद थे। बिलावली, सिरपुर एवं लिम्बोदी तालाब, भौरासला तालाब में किए गए गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। तालाबों और विकास कार्य के साथ निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि कार्य की गुणवत्ता एवं गति में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर संबंधित एजेंसी को टर्मिनेट करने की कार्रवाई की जाए। कुएं-बावड़ियों के पानी का लैब टेस्ट कराकर उसकी गुणवत्ता की जांच की जाए तथा यह संभावनाएं तलाशी जाएं कि इन पारंपरिक जलस्रोतों के माध्यम से किस प्रकार आम नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराया जा सकता है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



