सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

ओव्हर लोड और अधिक किराया वसूलने वाले वाहनों पर कार्रवाई

परिवहन विभाग ने यात्री बसों की जांच रेडिसन चौराहा एवं स्टार चौराहा रोड क्षेत्र में क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन करने वाले यात्री वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की। रक्षाबंधन…

परिवहन विभाग ने यात्री बसों की जांच रेडिसन चौराहा एवं स्टार चौराहा रोड क्षेत्र में क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन करने वाले यात्री वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की। रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यात्री वाहन संचालकों को निर्देश दिए गए कि बसों में ओवरलोडिंग कर सवारियां न बैठाएं तथा निर्धारित किराए से अधिक किराया वसूल न करें। बिना वैध परमिट संचालित वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। बस क्रमांक बीआर-06 पीएच-1195 को बिना परमिट संचालित पाए जाने पर जब्त किया गया। नियमों के उल्लंघन के मामलों में कुल 1,24,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें