मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुआ जैश का ठिकाना फिर सजा

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ऑपरेशन सिंदूर में ध्वस्त हुए मरकज सुभानल्लाह के सेंट्रल हॉल को एक बार फिर से पुनर्निर्मित कर किया है। मौके से आई तस्वीर में साफ-साफ दिखाई…

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ऑपरेशन सिंदूर में ध्वस्त हुए मरकज सुभानल्लाह के सेंट्रल हॉल को एक बार फिर से पुनर्निर्मित कर किया है। मौके से आई तस्वीर में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से ना सिर्फ मस्जिद के बाहरी सतह पर मौजूद गुंबद पूरी तरह से भर चुके हैं, बल्कि बीटरी परिसर का भी पुनर्निर्माण करके उस पर सेंट्रल हॉल की दीवारो पर प्लास्टर, रंगाई पुताई और मार्बल का काम पूरा हो गया है। पाकिस्तान की सरकार ने किश्तों में जैश ए मोहम्मद को 25 करोड़ रुपये ऑपरेशन सिंदूर के बाद दिए थे, जिसमे सेंट्रल हॉल के रिपेयर में जैश ए मोहम्मद ने कुल 11 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें