शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
द्वारकापुरी में सूने घर से जेवर-नकदी चोरी, चोरों ने दाल-चावल के डब्बे तक खंगाले महारानी रोड पर दो इलेक्ट्रिकल दुकानों से 2.60 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर विजय नगर में नो-एंट्री में खड़ा मिला ट्रक, एक महीने में तीसरा केस दर्ज लग्जरी शौक के लिए चुराते थे महंगी बाइक, धार के तीन वाहन चोर कनाड़िया पुलिस के हत्थे चढ़े इंदौर में दहेज हत्या: बाणगंगा में महिला की पीट-पीटकर हत्या, पति समेत ससुराल के चार गिरफ्तार गांधी चौक की अहिल्या सेंट्रल लाइब्रेरी का होगा विस्तार, आईडीए जल्द शुरू करेगा काम मालवा मिल और न्यू देवास रोड पर बदलेंगे सालों पुराने बिजली के तार, कटौती से मिलेगी राहत मूसाखेड़ी फ्लाईओवर: अधूरी सर्विस रोड और खुदाई से वाहन चालक परेशान सांवेर: गोगाखेड़ी से धतुरिया रोड का 3.30 करोड़ से निर्माण इसी साल होगा शुरू गोमा की फेल में 60 लाख से बनेगी नई स्कूल बिल्डिंग, अगले सत्र से पहले छात्रों को सौगात
इंदौर

निपानिया डाकघर में लग रही है कतार

रक्षाबंधन का पर्व समीप है। निपानिया डाक घर पर रहवासी राखी भेजने के लिए यहां पहुंच रहे है तो यहां लम्बी कतार लगी हुई दिख रही है। रहवासियों का कहना…

रक्षाबंधन का पर्व समीप है। निपानिया डाक घर पर रहवासी राखी भेजने के लिए यहां पहुंच रहे है तो यहां लम्बी कतार लगी हुई दिख रही है। रहवासियों का कहना रहा कि यहां जगह और कर्मचारियों कमी है। यहां बिजली गुल रहने की बात भी कर्मचारियों ने बताई। डाक घर के माध्यम से राखी, पार्सल बहनें भेज रही है, कुछ बहनों का कहना रहा कि निपानिया ड़ाकघर के बाहर तक कतार दिख रही है। कई लोगों का दो घंटे में नम्बर आ रहा है। लोगों का कहना रहा कि डाकघर में जनरेटर और इनवेटर की सुविधा होना चाहिए जिससे जरूरी जगह पर लाईट रहे और काम किया जा सके। के.के. झा ने कहा कि निपानिया क्षेत्र में कई कालोनियां आवासीय है, कई हाईराइज अपार्टमेंट, मॉल, अस्पताल, स्कूल और अन्य संस्थान विकसित हो चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘निपानिया की आबादी और गतिविधियां जिस तेजी से बढ़ रही हैं, उसके अनुरूप यहां डाक सेवाओं का भी विस्तार होना चाहिए। वर्तमान डाकघर का परिसर और उपलब्ध स्टाफ क्षेत्र की जरूरतों के लिए पर्याप्त नहीं है। बड़े परिसर में पर्याप्त स्टाफ वाला पूर्ण डाकघर और बेहतर तकनीकी व्यवस्था उपलब्ध कराने की जरूरत है, ताकि लोगों को सामान्य डाक सेवाओं के लिए घंटों कतार में खड़ा न रहना पड़े।’

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें