शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
दहेज में कार नहीं मिली तो पति ने दिया तीन तलाक, चंदननगर में केस दर्ज द्वारकापुरी में सूने घर से जेवर-नकदी चोरी, चोरों ने दाल-चावल के डब्बे तक खंगाले महारानी रोड पर दो इलेक्ट्रिकल दुकानों से 2.60 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर विजय नगर में नो-एंट्री में खड़ा मिला ट्रक, एक महीने में तीसरा केस दर्ज लग्जरी शौक के लिए चुराते थे महंगी बाइक, धार के तीन वाहन चोर कनाड़िया पुलिस के हत्थे चढ़े इंदौर में दहेज हत्या: बाणगंगा में महिला की पीट-पीटकर हत्या, पति समेत ससुराल के चार गिरफ्तार गांधी चौक की अहिल्या सेंट्रल लाइब्रेरी का होगा विस्तार, आईडीए जल्द शुरू करेगा काम मालवा मिल और न्यू देवास रोड पर बदलेंगे सालों पुराने बिजली के तार, कटौती से मिलेगी राहत मूसाखेड़ी फ्लाईओवर: अधूरी सर्विस रोड और खुदाई से वाहन चालक परेशान सांवेर: गोगाखेड़ी से धतुरिया रोड का 3.30 करोड़ से निर्माण इसी साल होगा शुरू
इंदौर

नवकार महामंत्र की भावयात्रा से अष्टापद तीर्थ का आध्यात्मिक दर्शन

केशरी वाटिका में चल रहे चातुर्मास के अंतर्गत आचार्य नित्यसेनसूरीश्वर म.सा. ने नवकार महामंत्र के 68 अक्षरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आचार्य ने कहा कि नवकार महामंत्र केवल…

केशरी वाटिका में चल रहे चातुर्मास के अंतर्गत आचार्य नित्यसेनसूरीश्वर म.सा. ने नवकार महामंत्र के 68 अक्षरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आचार्य ने कहा कि नवकार महामंत्र केवल मंत्रोच्चार नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, विनय और कर्मनिर्जरा की दिव्य साधना है। जब व्यक्ति के भीतर विनय और सरलता आती है, तभी वह नवकार की वास्तविक शक्ति का अनुभव कर सकता है। आचार्य ने नवकार महामंत्र की भावयात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को अष्टापद तीर्थ का आध्यात्मिक दर्शन कराया। उन्होंने भगवान आदिनाथ एवं अष्टापद तीर्थ की महिमा बताते हुए कहा कि भगवान आदिनाथ ने इसी पावन भूमि से मोक्ष प्राप्त किया था। राजेश जैन युवा ने बताया कि चातुर्मास स्थल पर तपस्वी भाई- बहनों की सिद्धि तप आराधना जारी रही। उपवास की आराधना करने वाले तपस्वियों का अभिनंदन किया गया। सुनील राजमल कापडिया, हजारीमल कांतिलाल राका, राकेश-प्रीति जैन ने आयोजन में लाभ लिया। भेरूलाल लुणावत, जयंतिलाल बागवाला, शांतिलाल रुणवाल, विपिन जैन, नीरज सुराणा, धनराज संघवी, सुरेश- मदनलाल जैन, अक्षय मेहता सहित अन्य ने अपनी भूमिका निभाई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें