इंदौर जिले में 27 सितंबर तक राष्ट्रीय बधिरता निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह जिले में मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम हैं 'बधिर व्यक्तियों के मानवाधिकारों की घोषणा' जिसका उद्देश्य हैं जन-जन तक संदेश पहुँचाना हैं कि सांकेतिक भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि बधिर व्यक्तियों की पहचान, संस्कृति और अधिकारों की आव़ाज है।' इस उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय एवं समस्त शासकीय चिकित्सायों में इस हेतु विशेष ओपीडी एवं कॉउंसलिंग की जा रही हैं साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत संचालित दल द्वारा विशेष तौर पर बच्चों के श्रवण का परीक्षण किया जा रहा हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




