रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सड़कों पर चालान की दुहाई, मुख्यालय में कार की धुलाई: ‘साहब’ की कार पर पानी की बौछार!

पानी बर्बाद करने पर जनता के चालान बना रहा निगम, लेकिन मुख्यालय परिसर में ही अधिकारी की कार धुलने का फोटो वायरल।

सड़कों पर चालान की दुहाई, मुख्यालय में कार की धुलाई: ‘साहब’ की कार पर पानी की बौछार!
सड़कों पर चालान की दुहाई, मुख्यालय में कार की धुलाई: ‘साहब’ की कार पर पानी की बौछार! (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

कम बरसात होने के कारण इस बार निगम भी सख्त है और निगम पानी के दुरुपयोग पर चालानी कार्रवाई भी कर रहा है। पूर्व में भी सिटी ब्लास्ट ने निगम की पीली गाड़ी धुलने का चित्र प्रकाशित किया था। अब सोशल मीडिया पर निगम परिसर में ही अधिकारी की कार धुलने का चित्र वायरल हुआ। इस पर लोगों ने कमेंट्स लिखे कि जनता धोए तो 2 हजार का चालान बना दो, अब निगम के अधिकारी का चालान कौन बनाएगा, क्योंकि गाड़ी भी सरकारी है, स्थान भी सरकारी है। अब निगम की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठने लगे हैं। लोगों पर जुर्माना लगाने वाला निगम अपने ही परिसर में सरकारी गाड़ियां धोकर पानी का दुरुपयोग कर रहा है, कर्मचारी अपने अधिकारी को खुश कर रहे हैं कि उनकी गाड़ी चमचमाती रहे, जबकि इंदौर में सामान्य से 14 इंच बरसात कम हुई है। कम बारिश से आगामी दिनों में संभावित जल संकट से चिंता बढ़ी हुई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 21 November 2026, पृष्ठ 3