निगम मीट अपशिष्ट प्रबंधन की टीम के अधिकारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि निगम मीट अपशिष्ट प्रबंधन टीम के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थानों पर मीट, मछली दुकानों में सफाई व्यवस्था के क्रम में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शांतिपथ मटन मार्केट, कड़ावघाट, हवा बंगला, विदुर नगर स्थित मीट शॉप में सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएँ ठीक नहीं मिलने पर 5 दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही विभाग द्वारा मीट प्रभारी राजेश पथरोड के निर्देशन में शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित मीट दुकानों पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर शांतिपथ मटन मार्केट दुकानों पर 1500 की चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही विभाग द्वारा मीट दुकानों के निरीक्षण के दौरान बकाया मीट अपशिष्ट शुल्क होने पर 90 हजार से अधिक की वसूली की गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 20 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



