मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

लापरवाही पर कटा रात्रिकालीन सहायक दरोगा का एक दिन का वेतन

निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के निरीक्षण में रानीपुरा-सियागंज में सफाई ठीक न मिलने पर कार्रवाई।

लापरवाही पर कटा रात्रिकालीन सहायक दरोगा का एक दिन का वेतन
लापरवाही पर कटा रात्रिकालीन सहायक दरोगा का एक दिन का वेतन (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने जोन 11 और 12 के अन्तर्गत अलग-अलग क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। सरवटे बस स्टैंड परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र में कचरा मिलने पर संबंधित दरोगा एवं मुख्य स्वच्छता निरीक्षक (सीएसआई) को तत्काल सफाई करवाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात आयुक्त ने सरवटे बस स्टैंड से जूनी इंदौर, हाथीपाला पुल, रानीपुरा एवं सियागंज क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जोन क्रमांक 11 के वार्ड क्रमांक 60 अंतर्गत रानीपुरा एवं सियागंज क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर रात्रिकालीन सहायक दरोगा अर्जुन धोलपुरे का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके पश्चात आयुक्त द्वारा संजय सेतु रोड, कृष्णपुरा छत्री, मृगनयनी चौराहा, वीर सावरकर फ्रूट मार्केट, नंदलालपुरा चौराहा, पंढरीनाथ, हरसिद्धि, कंबल वाली गली, रेशम वाली गली एवं राजबाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिन स्थानों पर कचरा एवं गंदगी पाई गई, वहां संबंधित मुख्य स्वच्छता निरीक्षक एवं दरोगा को तत्काल सफाई करवाने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति निर्मित न होने देने के निर्देश दिए गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 24 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 24 November 2026, पृष्ठ 5