रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

निगम एप से घर बैठे सम्पत्तिकर का निर्धारण कर सकते हैं

नगर निगम के इंदौर 311 एप से अब भवन और भूमि स्वामी घर बैठे संपत्तिकर का स्वकर निर्धारण ऑनलाइन कर सकेंगे।

विवरणी करनी होगी प्रस्तुत, मोबाइल नंबर भी डालना होगा

इंदौर। नगर निगम ने रहवासियों की सुविधा और राजस्व से संबंधित सेवाओं को डिजिटल के माध्यम से सरल और सुगम बनाने के उद्देश्य से इंदौर 311 एप स्वकर निर्धारण विवरणी का मॉड्यूल प्रारंभ किया है। इस एप के माध्यम से भवन स्वामी अपने भवन और भूमि का सम्पत्तिकर स्वकर निर्धारण स्वयं कर सकेंगे। राजस्व प्रभारी निरंजनसिंह चौहान ने बताया कि नियम अनुसार प्रत्येक भवन एवं भूमि स्वामी द्वारा स्वकर निर्धारण विवरणी प्रस्तुत करना अनिवार्य है। अब भवन मालिक इंदौर 311 एप पर अपनी संपत्ति का आवश्यक विवरण दर्ज कर स्वकर निर्धारण की प्रक्रिया ऑनलाइन पूर्ण कर सकते हैं। यह सुविधा उन भवन स्वामियों के लिए भी उपयोगी है, जिनका वर्तमान ई-नगर पालिक पोर्टल पर दर्ज क्षेत्रफल वास्तविक क्षेत्रफल से कम है। इससे संपत्ति का सही विवरण निगम के अभिलेखों में दर्ज कराने में सुविधा मिलेगी। भवन और प्लाट मालिक को अपना मोबाइल नम्बर भी एप पर दर्ज कराना होगा। इससे संबंधित संपत्ति की महत्वपूर्ण जानकारी, संपत्तिकर संबंधी सूचनाएं तथा विभिन्न छूट एवं रियायतों की जानकारी सीधे मोबाइल पर उपलब्ध कराई जा सकेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 21 November 2026, पृष्ठ 3