मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मुस्लिम समाज करेगा आज रात इबादत

कल सुबह मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर नमाज के बाद निकलेंगे परचम जुलूस

मुस्लिम समाज कल अपना बड़ा पर्व ईद-ए-मिलादुन्नबी का मनाएगा। आज शाम मगरीब की नमाज के बाद से इबादत के दौरान चलेंगे। आज अलग-अलग मस्जिद, कब्रिस्तान में इबादत होगी। वहीं आज कई तकरीर के आयोजन वरिष्ठों की मौजूदगी में किए जाएंगे। आज रात भर इबादत के दौर चलेंगे। मुस्लिम समाज की महिलाएं घरों में इबादत करेंगी। कल सुबह नमाज के बाद मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में अलग-अलग समय परचम के किया है। मस्जिद सिद्दिक-ए-अकबर स्कीम नं. 71 में 31 जोड़ों का निकाह और कड़ावघाट बड़ी मस्जिद में 12 जोड़ों का निकाह होगा। दोनों ही जगह डीजे और शोर शराबा से दूरी का ऐलान किया गया है। वहीं इस बड़े पर्व पर कई दिनों से मकान, दुकान, मस्जिद सहित अन्य जगह रोशनी की गई है। आज और ज्यादा रोशनी की गई है। बम्बई बाजार, खजराना, चंदननगर, आजाद नगर, रानीपुरा, ग्रीन पार्क कालोनी सहित मुस्लिम बस्तियों क्षेत्रों को भी रोशनी से सज्जित किया गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें