गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
चौराहा पर भिड़े दो पक्ष… महिलाओं के बीच भी हाथापाई उधारी के पैसों के विवाद में दो बेटों ने बुजुर्ग पिता और छोटे भाई पर डंडों से किया हमला नाली के पानी और ब्रेकर को लेकर विवाद घर के बाहर महिला से मारपीट और तोड़फोड़ दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पकड़ाया चोरी का वाहन, आरोपी धराया बिजली के खंभे और तारों में लगी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर मची अफरा-तफरी बर्तन बाजार की दुकान के तलघर में चोरी विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में 270 प्रविष्टियां आई अनय, जयदीप और राधिका राज्य शालेय फेंसिंग स्पर्धा में भाग लेंगे तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ
इंदौर

सांसद से की स्वास्थ्य केन्द्र पर सुविधा बढ़ाने के लिए मुलाकात

चिकित्सकों की संख्या भी बढ़ाई जाए, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन भी

सांसद से की स्वास्थ्य केन्द्र पर सुविधा बढ़ाने के लिए मुलाकात

सीजीएचएस बेनिफिशियरी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सांसद शंकर लालवानी से मुलाकात कर केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की चिकित्सा सुविधाओं के लिए संचालित सीजीएचएस स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं बढ़ाई जाने एवं चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने को लेकर मुलाकात की। इंदौर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में आ रही कठिनाइयों को लेकर चर्चा कर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के नाम ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के मुकेश चौहान, महेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि नवरतन बाग स्थित स्वास्थ्य केंद्र को प्रारंभ हुए 10 वर्ष से अधिक समय हो गया है, जहां लाभार्थियों की संख्या करीब 13 हजार है, किंतु स्वास्थ्य केंद्र पर एलोपैथी के केवल दो चिकित्सक हैं, जिन्हें प्रशासनिक कार्य भी करना पड़ता है, जबकि प्रतिदिन करीब 250 से 300 मरीज प्रतिदिन स्वास्थ्य केंद्र पर आते हैं, जिन्हें बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, अनेक रोगियों को समयाभाव के कारण बगैर इलाज के लौटना भी पड़ता है। एक आयुर्वेदिक चिकित्सक के कारण होम्योपैथी चिकित्सा की सुविधा भी नहीं है। लालवानी को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के नाम ज्ञापन भी सौंपा। केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनर्स ने सांसद को बताया कि 2500 कार्ड और 5000 लाभार्थियों पर दूसरी सीजीएचएस डिस्पेंसरी आरम्भ करना चाहिए जबकि अभी 5500 कार्ड और 13000 लाभार्थी इंदौर की इकलौती डिस्पेंसरी से जुड़े हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न केन्द्रीय कार्यालयों के कर्मचारी तथा पेंशनर उपस्थित हुए। बीएसएनएल, डाक विभाग, आरएमएससी, पीडब्ल्यूडी, आयकर, बैंक नोट प्रेस, आयकर तथा सेन्ट्रल एक्साईज के पेंशनर थे। आरबी बांके, शफी शेख, मुकेश चेलानी, केएस चौहान, सुभाष रेशवाल, मेहमूद खान उपस्थित थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 2