रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

शहीदों की याद में बगीचे का निर्माण शुरू

इंदौर। विधानसभा तीन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 63 में स्थित सर्वोदय नगर क्षेत्र में पार्षद कार्यालय के पीछे बने बड़े बगीचे में बेलेश्वर मंदिर हादसें के शिकार शहीदों की याद…

शहीदों की याद में बगीचे का निर्माण शुरू
शहीदों की याद में बगीचे का निर्माण शुरू (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

इंदौर। विधानसभा तीन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 63 में स्थित सर्वोदय नगर क्षेत्र में पार्षद कार्यालय के पीछे बने बड़े बगीचे में बेलेश्वर मंदिर हादसे के शिकार शहीदों की याद में एक नए आकर्षक बगीचे के निर्माण कार्य का श्रीगणेश हो गया है। वहीं आने वाले नए साल में रहवासियों की मांग पर बगीचे में आकर्षक योगा शेड का नव निर्माण कर रहवासी परिवारों को सौगात दी जाएगी। जिसको लेकर क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला और पार्षद मृदुल अग्रवाल द्वारा लगातार प्रयास कर निगम से उक्त लंबे – चौड़े बगीचे में रहवासियों के लिए योगा शेड का निर्माण करवाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

मुख्य द्वार पर नया एंट्री गेट भी हो रहा तैयार

इसके अलावा वर्तमान में सबसे पहले बगीचे के मुख्य प्रवेश द्वार का भी नव निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रवेश द्वार के लेफ्ट साइड पार्षद कार्यालय के पीछे पुराने कुएं वाली जगह पर बेलेश्वर मंदिर हादसे में शहीदों की याद में उनके परिजनों की मांग और सहयोग से पौधे लगाकर आकर्षक छोटा बगीचा बनाने के लिए काम शुरू करवा दिया है। जिसकी सौगात लोगों को आने वाले दिनों में मिलेगी। साथ ही नए साल से पहले यहां जल्द योगा शेड का निर्माण कार्य भी शुरू होगा। जिसका फायदा लोगों को योग करने और सेहत बनाने में मिलेगा। इसके अलावा इस लंबे – चौड़े बगीचे में क्षेत्र के रहवासियों के लिए आधुनिक जिम के उपकरण भी लगाए गए हैं। जिसका फायदा सुबह शाम घूमने वाले लोगों को मिल रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 20 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 20 November 2026, पृष्ठ 8