मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मराठा सेना ने की परिचय सम्मेलन के लिए बैठक

क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को आईटीआई के पास स्थित महाकाल गार्डन पर आयोजित किया जाएगा। सेना के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रकांत कुंजीर, मिलिंद दीघे और…

क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को आईटीआई के पास स्थित महाकाल गार्डन पर आयोजित किया जाएगा। सेना के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रकांत कुंजीर, मिलिंद दीघे और स्वाति मोहिते ने बताया कि नवनिर्माण सेना द्वारा आयोजित इस परिचय सम्मेलन की तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। बैठक का आयोजन कर उसमें कई निर्णय लिए गए, सम्मेलन को पूरी तरह हाईटेक किया जाएगा। स्मारिका का विमोचन भी होगा। चंद्रकांत कुंजीर, मिलिंद दीघे, स्वाति मोहिते, लवली जाधव, प्रियंका गाड़ेकर, संध्या जाधव, हर्षिता भोसले, यशवंत गोरे, प्रमोद गोरे, भाऊ शिंदे, विजय डफाल, रामचंद्र जाधव, राजू काले, मनोज हरगुडे, त्रषिकेश कदम, चंद्रशेखर गोपाले, सुरेश चौहान, अरुण औराडे, शुभम माने मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें