इंदौर। मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आयोजित नेशनल पॉवरलिफ्टिंग रेफरी परीक्षा में प्रदेश के रेफरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस परीक्षा में मध्य प्रदेश के राजेश्वर वर्मा, जितेंद्र चौहान एवं सांत्वना शर्मा ने लिखित एवं प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाएँ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पावर लिफ्टिंग इंडिया द्वारा इन तीनों का चयन नेशनल केटेगरी -2 रैफरी के रूप में किया गया है। वहीं एस. तेंदुले ने नेशनल केटेगरी -1 रैफरी की लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। उनकी इस उपलब्धि के बाद पावर लिफ्टिंग इंडिया द्वारा उन्हें नेशनल केटेगरी -1 रैफरी के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। मध्य प्रदेश के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि राष्ट्रीय स्तर की रेफरी परीक्षा में प्रदेश के चार रेफरी ने अपनी दक्षता और तकनीकी ज्ञान का प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। इससे प्रदेश में पॉवरलिफ्टिंग खेल के साथ-साथ तकनीकी अधिकारियों के स्तर में भी निरंतर हो रहे विकास को बल मिलता है।
रिंकू सिंह कप्तानी में छाए, मेरठ मेवरिक्स ने जीता यूपी टी20 का खिताब
नई दिल्ली। यूपी टी20 लीग 2026 का खिताबी मुकाबला पूरी तरह से मेरठ मेवरिक्स के नाम रहा। रविवार को खेले गए खिताबी मैच में रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ की टीम ने भुवनेश्वर कुमार की अगुआई वाली लखनऊ फॉल्कंस को 94 रनों के विशाल अंतर से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। यह दूसरा मौका है जब मेरठ ने इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है इससे पहले साल 2024 में माधव कौशिक की कप्तानी में टीम चैंपियन बनी थी, जबकि 2025 के सीजन में भी मेरठ ने फाइनल तक का सफर तय किया था। इस जीत के साथ मेरठ ने क्वालिफायर 1 में लखनऊ के हाथों मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




