रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मल्हारगंज तहसील कार्यालय में पराली जलाने से पौधे भी झुलसे, चित्र हुए वायरल

मल्हारगंज तहसील कार्यालय परिसर में पराली जलने से जुलाई में लगाए गए कई पौधे भी झुलसे, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल।

मल्हारगंज तहसील कार्यालय में पराली जलाने से पौधे भी झुलसे, चित्र हुए वायरल
मल्हारगंज तहसील कार्यालय में जली पराली, पौधे भी झुलसे (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

इंदौर (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि)। मल्हारगंज तहसील कार्यालय में पराली जलाई गई या जल गई, इसका खुलासा नहीं हुआ है। यहां कई पौधे भी लगाए गए थे, वे पौधे भी जलने की बात सोशल मीडिया पर सचित्र वायरल हुई। तहसील कार्यालय पर पराली जलने और पौधे साथ में जलने के चित्र वायरल हुए, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

लोगों का अब यही कहना रहा कि मल्हारगंज तहसील कार्यालय सरकारी दफ्तर है, अब पुलिस किस पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करेगी। इसी जुलाई माह में कई गड्ढे कर पौधारोपण का आयोजन किया गया था, इनमें कई पौधे जलने की चपेट में आ गए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें