जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत आम नागरिकों में विधिक जागरूकता बढ़ाने तथा सभी के लिए न्याय तक समान पहुंच का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज मैराथन/वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। ‘रन फॉर जस्टिस ईच स्टेप टुवर्ड्स लीगल अवेयरनेस’ अर्थात ‘न्याय के लिए दौड़ें’ थीम पर आज यह मैराथन जिला न्यायालय परिसर से आयोजित की गई। पंजीयन मैराथन के पूर्व किए गए। 500 टी-शर्ट का वितरण भी किया गया। विजेताओं को तीन श्रेणी में नगद पुरस्कार दिए गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 20 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



