रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जोनल सहित तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

नायता मुंडला तालाब में गंदगी एवं सफाई व्यवस्था में लापरवाही दो दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के आयुक्त ने दिए निर्देश

आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा शहर के जलस्त्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिए गए निर्देशों के क्रम में नायता मुंडला स्थित तालाब एवं उसके आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने तथा गंदगी मिलने पर आयुक्त द्वारा जोनल अधिकारी तन्मय सिंह चौहान, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक विनय मिश्रा एवं मीट प्रभारी राजेश पथरोड को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। तालाब में आसपास के क्षेत्रों का गंदा पानी मिलने, कचरा फेंके जाने तथा मांस विक्रय करने वाले दुकानदारों द्वारा मांस अपशिष्ट फेंके जाने की जानकारी मिली थी। इसके साथ ही तालाब में मछली पालन एवं मछलियों द्वारा दूषित जल और अपशिष्ट के सेवन से मानव स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका भी व्यक्त की गई थी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 19 November 2026, पृष्ठ 5