मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अपने टूटे हुए आशियाने को देखने पहुंचे लोग…

कोई मलबे में बीनने लगा सामान, तो कई जगह झुंड बनाकर कर रहे थे चर्चा।

अपने टूटे हुए आशियाने को देखने पहुंचे लोग…

कल तोड़फोड़ का शिकार हुई कृष्ण बाग कॉलोनी में आज सुबह नजारा अलग था। लोग अपने टूटे हुए आशियाने को देखने के लिए पहुंचे थे। कुछ लोग अपने घर के मलबे में से सामान बीन रहे थे तो कई लोग अलग-अलग जगह पर झुंड बनाकर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। जिला प्रशासन की पहल पर निगम के द्वारा कल की गई तोड़फोड़ के बाद आज की सुबह कृष्ण बाग कॉलोनी में अब तक रहने वाले लोगों के लिए एक अलग सुबह थी। कल उनके मकान टूट गए थे और उन्होंने कल की रात दूसरे स्थान पर जाकर गुजारी थी। आज सुबह इन परिवारों में से बहुत सारे परिवार अपने टूटे हुए मकान को देखने के लिए पहुंच गए। इन मकानों के साथ उनके जीवन के संघर्ष और यादों का झरोखा जुड़ा हुआ है। ऐसे में मकान पर पहुंच कर कोई भावुक हो गया तो कोई मलबे के ढेर पर ही बैठ गया। यहां पर पहुंचे बहुत सारे लोग अलग-अलग स्थान पर एक झुंड के रूप में खड़े होकर बातचीत करने में लगे हुए थे। इन सभी की बातचीत का केंद्र इनका अपना दुख दर्द था। हर कोई एक दूसरे को अपने जीवन के संघर्ष की कहानी सुनाने में लगा था। मकान टूट जाने के बाद सभी के लिए नए सिरे से संघर्ष शुरू हो गया है। इस दौरान कई लोग अपने घर के मलबे में से सामान ढूंढते और बीनते हुए भी नजर आए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 24 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 24 November 2026, पृष्ठ 5