ख्वाजा उस्मान हारुनी कमेटी के सदर मोहम्मद सलीम लाइक ने बताया कि कल नासिर पहलवान कुरैशी, राजिक देहलवी, मोहम्मद नईम, मास्टर मोहम्मद सलीम लाइक सहित 120 लोगों का काफिला अजमेर शरीफ ख्वाजा के दरबार के लिए रवाना होकर अजमेर आज पहुंचा। देश-प्रदेश के साथ इन्दौर में अमन चैन रहे, अच्छी बारिश हो इसके लिए हजरत मौलाना अफरोज आलम साहब मिस्बाही और खादिम ए खास अयान चिश्ती दुआएं करेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




