सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

खजराना बप्पा को लगेंगे 12 दिनों तक लड्डू के भोग

खजराना स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर पर खजराना गणेश को भक्त मंडल की ओर से सवा लाख मोदक का प्रसाद समर्पित किया जाएगा। गणेशोत्सव इस बार चूँकि 12 दिनों तक…

खजराना स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर पर खजराना गणेश को भक्त मंडल की ओर से सवा लाख मोदक का प्रसाद समर्पित किया जाएगा। गणेशोत्सव इस बार चूँकि 12 दिनों तक मनाया जाएगा इसलिए भक्त मंडल ने बारह दिनों तक प्रतिदिन खजराना गणेश को अलग-अलग किस्म के अनाज के लड्डुओं का भोग समर्पित करने की व्यवस्था की है। मूंग, उड़द, चावल, चंवला, चना, ज्वार, बाजरा, गेहूं, सूखे मेवे, पंचमेवा सहित प्रतिदिन संध्या को खजराना गणेश को अलग-अलग लड्डुओं का भोग पूरे बारह दिनों तक लगाया जाएगा। 20 कार्यकर्ता लड्डू प्रसाद का वितरण करेंगे। कलेक्टर एवं निगम प्रशासक 14 सितम्बर को ध्वजा पूजन के बाद भक्तों में मोदक वितरण का शुभारंभ करेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें