रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कवि सम्मेलन में देंगे जल बचाने का संदेश

राष्ट्रीय कलमकार मंच और स्टेट प्रेस क्लब का कवि सम्मेलन 28 नवंबर को अभिनव कला समाज में, कविताओं से देंगे जल बचाने का संदेश।

राष्ट्रीय कलमकार मंच व स्टेट प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कवि सम्मेलन 28 नवम्बर को अभिनव कला समाज में आयोजित किया जाएगा। रचनाकार इस कवि सम्मेलन में कविता से जल बचाने का संदेश देंगे। प्रो. पंकज विरमाल, सत्येन वर्मा सत्येन ने बताया कि इस अवसर पर दीपावली मिलन समारोह के तहत आयोजित अ.भा. कवि सम्मेलन में कवि मुकेश शांडिल्य, प्रेमनारायण प्रेम, शीतल राघव, आशारानी जैन, सरफराज भारतीय प्रस्तुति देंगे। दिलीप राजपाल, रामबाबू अग्रवाल, सुभाष खंडेलवाल, राजनंद योगी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 21 November 2026, पृष्ठ 6