श्री कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा द्वारा सर्वब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 20 दिसंबर को प्रातः 10 से 2 बजे तक किया जाएगा। प्रविष्टियां ब्राह्मण समाजजनों की तीन जगह, विजय नगर कार्यालय, बाणगंगा और नॉर्थ राजमोहल्ला में ली जा रही हैं। बाहर से आने वाले युवक-युवती और अभिभावकों के लिए भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 24 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





