पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में पहली रिले के बाद कमलजीत 580-18े के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर हैं। हालांकि अभी 30 निशानेबाजों का प्रदर्शन बाकी है, ऐसे में उनके लिए शीर्ष आठ में बने रहकर व्यक्तिगत फाइनल में पहुंचना चुनौतीपूर्ण होगा। वहीं आकाश भारद्वाज का अभियान खत्म हो गया है। उन्होंने 579-20े का स्कोर किया और रिले में नौवें स्थान पर रहे। इस कारण वह व्यक्तिगत फाइनल की दौड़ से बाहर हो गए। टीम स्पर्धा में भारत फिलहाल तीसरे स्थान पर है और कांस्य पदक की स्थिति में बना हुआ है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




