दलाल बाग में चल रही चातुर्मास धर्मसभा में रोजाना करीब डेढ़ घंटे राष्ट्रसंत मुनि पुंगव सुधासागर म.सा.के सार्थक प्रवचन श्रद्धालुओं को सुनने को मिल रहे है। आज रविवार को बडी भीड़ प्रवचन में मौजूद रही। संत ने कहा कि मनुष्य को यदि ऊँचाइयों को छूना है तो अपनी जड़ों को मजबूत करना होगा। ऊँचा वही उठ पाएगा जिसकी जड़ें जमीन के अंदर तक गहरी और मजबूत हों। बाहरी सफलता से पहले अंतर्रात्मा की नींव और मन की शांति मजबूत करना जरूरी है। संजय पाटोदी, राहुल सेठी, प्रिंसपाल टोंग्या, हर्ष-तृप्ति जैन, नवीन- शिवानी गोधा,मनीष-सपना गोधा, आकाश-दीपिका जैन, अशोक डोसी, विजय पाटोदी, हुकमचंद जैन, भूपेंद्र भोपाली, सौरभ बडजात्या, संजय पांड्याा, मयंक जैन, विकास पाटोदी, कमल अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे। पर्यूषण महापर्व 15 सितम्बर से होने वाले श्रावक संस्कार शिविर को लेकर तैयारियां भी जारी है। जैन संगठनों की बैठक भी लगातार हो रही है। श्रीवैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, इंदौर में शिक्षक दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक समिति एवं एनडीएलआई के संयुक्त तत्वावधान में माटी श्रीगणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों का सम्मान किया तथा विभिन्न मनोरंजक खेलों और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षक दिवस को उल्लासपूर्वक मनाया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




