केशरी वाटिका मेें आचार्य नित्यसेनसूरीश्वर म.सा. आदि श्रमणवृंद की निश्रा में चातुर्मास आयोजित किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्वेताम्बर जैन समाजजन इन्दौर के अलावा म.प्र. और बाहर से भी आ रहे है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महाराज के मंत्री ललित गांधी के अलावा पृथ्वीराज कोठारी, पारस-मोना जैन, दिलीप-साधना पारेख, मयंक राजगढ़ भी मौजूद थे। जैन समाज की मातृशक्तियां नवकार महामंत्र की अराधना कर रही है। बुजुर्ग से लेकर युवा महिला और यहां तक कि बच्चे भी इस महामंत्र आराधना में शामिल हो रहे है। राजेश जैन युवा ने बताया कि संतों ने नवकार महामंत्र की महिमा भी बताई। महेन्द्र बागवाला, नीरज सुराणा, अशोक देशलहरा, रवीन्द्र प्रतिभा मोदी, रवि- जय राका ने अपनी भूमिका निभाई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




