मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जैन फेडरेशन आज करेगा 25 शिक्षकों का सम्मान

न.प्र.)। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा देश के 12 राज्यों में 350 से अधिक सोशल ग्रुपों के माध्यम से अपने-अपने शहरों में शिक्षा में उत्कृष्ट सेवा देने वाले शिक्षकों…

न.प्र.)। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा देश के 12 राज्यों में 350 से अधिक सोशल ग्रुपों के माध्यम से अपने-अपने शहरों में शिक्षा में उत्कृष्ट सेवा देने वाले शिक्षकों का सम्मान का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में आज इन्दौर के दलालबाग में चल रहे चातुर्मास में मौजूद मुनि पुंगव 108 सुधासागर म.सा. के सान्निध्य में फेडरेशन द्वारा इन्दौर के 25 सोशल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में 25 श्रेष्ठ शिक्षकों एवं 25 समाजसेवी एवं संस्कारवान विद्यार्थियों का सम्मान कार्यक्रम आज दोपहर 3 से 5.30 बजे के बीच दलाल बाग में आयोजित होगा। आयोजन से राकेश जैन विनायका, प्रदीप चौधरी, संजय पापडीवाल, मनोहर झांझरी, बाहुबलि पांड्याा, पुष्पा कासलीवाल, अमित कासलीवाल, सुशील पांड्याा, विपुल बांझल, आशीष जैन सूतवाले जुड़े है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें