रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

22 नवंबर के बाद बनेगी आगामी रणनीति

जैन दिवाकर विद्या निकेतन विवाद पर 22 नवंबर को दिवाकर जयंती के बाद गुरुभक्त परिवार की बैठक, संतों से मार्गदर्शन लेगा प्रतिनिधिमंडल।

आगामी 22 नवंबर को दिवाकर जयंती के आयोजन के बाद जैन दिवाकर गुरुभक्त परिवार की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। इसमें पूरे घटनाक्रम की समीक्षा करते हुए आगे की रणनीति तय की जाएगी। समाज के बीच उठ रहे सवालों, संस्था के मूल स्वरूप और भविष्य की प्रबंधन व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि जरूरत महसूस होने पर गुरुभक्त परिवार का एक प्रतिनिधिमंडल युवाचार्य श्री महेंद्र ऋषि जी, उपाध्याय श्री गौतम मुनि जी सहित दिवाकर संप्रदाय के अन्य साधु भगवंतों के समक्ष भी अपनी बात रखेगा। प्रतिनिधिमंडल संतों से मार्गदर्शन लेकर संस्था की मूल भावना और गुरु परंपरा के अनुरूप समाधान का प्रयास करेगा।

फिलहाल सबकी निगाहें 22 नवंबर के बाद होने वाली बैठक और संतों के मार्गदर्शन पर टिकी हैं। बड़ा सवाल यही है कि जिस संस्था की नींव गुरु प्रेरणा, समाज के सहयोग और शिक्षा के उद्देश्य से रखी गई थी, उसका भविष्य तय करते समय क्या उन मूल भावनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलेगी? गुरुभक्त परिवार की आगामी भूमिका और संतों का स्पष्ट रुख इस विवाद की आगे की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण हो सकता है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 21 November 2026, पृष्ठ 4