आईपीएस अकादमी में सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वार्षिक उत्सव एवं एक सप्ताह का विशेष सेमिनार ‘सृजन’ आयोजित किया गया। इस वर्ष सेमिनार की थीम ‘नेक्स्टजेन: सिविल इंजीनियरिंग में एआई का समावेश’ रखी गई, जिसमें सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका, तकनीकी नवाचार और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और सिविल इंजीनियरिंग के बदलते स्वरूप से परिचित कराने के साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना था। डॉ. अर्चना चौधरी, अचल चौधरी, नीरज मिश्रा, हरीश द्विवेदी सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 24 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





