श्री माहेश्वरी विवाह प्रकोष्ठ सेवा ट्रस्ट राज मोहल्ला द्वारा अ.भा. माहेश्वरी विवाह योग्य युवा परिचय सम्मेलन 24, 25 एवं 26 अक्टूबर को दस्तूर गार्डन, स्कीम नं. 71 पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन किए जा रहे है, जो 10 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे। मेट्रीमोनियल वेबसाईट प्रारंभ हो गई है। आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है। विवरणिका भी तैयार की जा रही है उसका विमोचन भी होगा। उक्त जानकारी कमलनारायण भुराडिया, कल्याणमल मंत्री ने दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




