इन्दौर के ग्रामीण अंचल के किशनगंज थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि गुस्साई पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया। घर में राशन और गैस नहीं होने पर शुरू हुआ विवाद पति की मौत पर जाकर थमा। पुलिस को पहले पत्नी गुमराह करती रही जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ तो पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की ओर उसने जुर्म कबूल किया। मिली जानकारी के अनुसार किशनगंज थाना क्षेत्र के विश्वास नगर में रहने वाले कालू मूवेल और उनकी पत्नी सपना के बीच विवाद हुआ था। घरेलू विवाद में सपना इतना गुस्सा हो गई कि उसने मोगरी से पीट कर पति को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह पुलिस को गुमराह करती रही। घटना चार दिन पहले की बताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हुआ तो पुलिस ने सपना से पूछताछ की।


यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




