कर्तव्यपथ पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में प्रतिवर्ष की भांति 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल महेश गार्ड लाइन में श्रद्धांजलि कार्यकम शोक परेड आयोजित की गई। कुल 154 अधिकारी/कर्मचारी कर्तव्य की वेदी पर शहीद हुए जिन्हें पुलिस आयुक्त संतोषकुमार सिंह और पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए और सलामी भी दी गई। शहीदों के नाम वाचन अभिषेक आनंद ने किया। राजेश गोखले, सतेन्द्र शर्मा ने भी परेड के मामले में अपनी जिम्मेदारी निभाई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




