मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

इंदौर के सारांश जैन का हुआ टीम इंडिया में टेस्ट डेब्यू

आज कोलंबो में भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला हो रहा है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। खास बात यह है कि इस टेस्ट मैच में…

आज कोलंबो में भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला हो रहा है।

भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। खास बात यह है कि इस टेस्ट मैच में इंदौर के ऑफ स्पिनर सारांश जैन अपना डेब्यू कर रहे हैं। सारांश को टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने टेस्ट कैप दिया। सारांश टीम में कुलदीप यादव की जगह लेंगे। कुलदीप यादव गॉल टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, लेकिन वह गेंदबाजी में पूरी तरह से फेल रहे, जिसके कारण टीम इंडिया में बदलाव करना पड़ा। सारांश जैन का पिछला घरेलू सीजन शानदार रहा था। मध्य प्रदेश के इस स्पिन ऑलराउंडर ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों में दमदार प्रदर्शन किया था। यही कारण है कि उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिला है। पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन की बात करें तो सारांश ने मध्य प्रदेश के लिए 518 रन बनाने के साथ-साथ 30 विकेट भी अपने नाम किए थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें