राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में से विवाहित महिला को बहला-फुसलाकर कार में ले जाने के बाद पति परेशान होकर पत्नी की ढुंढाई कर रहा है, शिकायत थाना में भी की गई है। अब परेशान होकर पति बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल मालवीय के पास पहुंचा। मालवीय ने हस्तक्षेप कर राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी से चर्चा की और सीधा कहा कि दूसरे वर्ग का युवक महिला को साथ ले गया है। अगर महिला जल्द नहीं मिली तो बजरंग दल सड़क पर उतरेगा इसकी चेतावनी भी राहुल मालवीय एवं विजय कालखोर ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




