पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और यात्रियों के व्यवस्थाओं में सुझाव को शामिल करने के उद्देश्य से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कडी में आज इन्दौर रेलवे स्टेशन पर जनसंवाद हुआ। रतलाम रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार ने प्लेटफार्म नम्बर 1, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया सहित यात्रियों के सुविधा क्षेत्र में निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होने यात्रियों से सुझाव भी लिए एवं स्टेशन पर स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होने सफाई कर्मियों से बात भी की और स्वच्छता की तकनीकी एवं बारीकियों पर चर्चा की। यात्रियों ने भी प्रबंधक अश्विन कुमार के सामने रेलवे की स्वच्छता की सराहना की।



यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




