पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कर्मवीर स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट एवं कर्मशील जन जागरूक संस्था द्वारा राजबाड़ा स्थित मां अहिल्या प्रतिमा पर ‘एक दीया पुलिस शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 501 दीप प्रज्ज्वलित कर देश की रक्षा और जनसेवा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रकाश मानावत, धर्मेंद्र चौधरी, राजेश यादव, मोहन नरवरिया, सुनील चौधरी, राहुल पंवार, कुसुम शर्मा, पूनम राठौर, सीमा राठौर, वैशाली शिंदे, देवीलाल लश्करी, संस्कार दुबे, इरफान अली, मदनलाल सोलंकी, राहुल हरण, अनिल मानावत, मोनिक मालवीय, आशीष शिंदे मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




