शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

डर का पर्याय बना तेंदुआ पकड़ा गया

वन विभाग की टीम ने लगातार निगरानी कर तेंदुआ पकड़ा

डर का पर्याय बना तेंदुआ पकड़ा गया

इंदौर नेमावर रोड पर ग्राम उज्जैनी के पास के ग्रामीण क्षेत्र में वन विभाग के द्वारा तेंदुआ पकड़ लिया गया है। यह तेंदुआ गांव के लोगों के बीच डर का पर्याय बन गया था। इस तेंदुआ को वन विभाग की टीम के द्वारा लगातार निगरानी करते हुए पकड़ा गया है। अभी 2 दिन पहले ही इंदौर में एक वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो उज्जैनी के पास में स्थित क्रिस्टल वाटर पार्क के पास का बताया गया था। इस वीडियो में हरिओम ठाकुर नामक व्यक्ति के घर के पीछे के हिस्से में एक तेंदुआ आकर बैठ गया था। घर के लोगों के द्वारा शोर मचाए जाने के कारण यह तेंदुआ वहां से उठकर भाग गया था। उसके बाद से ही वन विभाग की टीम के द्वारा तेंदुआ को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया गया था। विभाग के द्वारा पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी करने का काम किया जा रहा था।

वन विभाग के द्वारा लगातार की जा रही कोशिशें का अच्छा परिणाम पिछली रात में निकल कर सामने आ गया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग के द्वारा जंगल में लगाए गए पिंजरे में कुछ होने की संभावना के साथ तेंदुआ पहुंच गया। जैसे ही तेंदुआ इस पिंजरे के अंदर पहुंचा वैसे ही आसपास मौजूद वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा पिंजरे का गेट बंद कर दिया गया। इस तरह से गांव के लोगों में डर का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। गांव के लोगों को जैसे ही यह जानकारी मिली कि तेंदुआ पकड़ा गया है वैसे ही बड़ी संख्या में गांव के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने पिंजरे में कैद तेंदुए को देखा।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भूख से व्याकुल होकर ही हमेशा जानवर आबादी की तरफ आते हैं। ऐसे में जब हमारे द्वारा पिंजरा रख दिया जाता है तो पिंजरे में कुछ खाने का सामान होने की उम्मीद से जानवर पिंजरे के अंदर पहुंच जाता है और उसे पकड़ लिया जाता है। यही प्रक्रिया इस बार भी अपनाई गई है। इस प्रक्रिया से वन विभाग को यह सफलता मिली है और क्षेत्र के लोगों को तेंदुए के डर से मुक्ति मिल सकी है।

तेंदुआ नर है या मादा?

वन विभाग के द्वारा तेंदुआ को पकड़े जाने के बाद यह सवाल होता है कि यह तेंदुआ नर है या मादा है। इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि जब तेंदुआ का परीक्षण किया जाएगा तभी यह स्पष्ट हो सकेगा कि वह न है या माता है। इसके साथ ही चिकित्सकों के माध्यम से वन विभाग के नियम के अनुसार तेंदुआ की जांच करवाई जाएंगी।

इंदौर क्षेत्र में दिखा तेंदुआ

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 24 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 5