शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

14 राज्यों के बाइक राइडर्स की रैली पहुंची

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और नशामुक्त समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

14 राज्यों के बाइक राइडर्स की रैली पहुंची

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और नशामुक्त समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से तथा 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में सहभागिता हेतु देशव्यापी यात्रा पर निकली राष्ट्रीय बाइक रैली इंदौर पहुंची। इस अवसर पर डेली कॉलेज, इंदौर में रैली का भव्य स्वागत समारोह एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के समन्वय से आयोजित इस राष्ट्रव्यापी अभियान में मध्यप्रदेश सहित देश के 14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स सहभागिता कर रहे हैं। लगभग 2,600 किलोमीटर से अधिक की यात्रा तय कर इंदौर पहुंचे, जिसमें मध्यप्रदेश पुलिस का सात सदस्यीय बाइक राइडर्स दल भी शामिल है। पुलिस अधिकारी संतोष कुमार सिंह, आर.के. सिंह, मयंक अवस्थी, नरेन्द्र रावत, अभिषेक रंजन, डॉ. दुर्गेश मिश्रा मौजूद थे। अनवरत ग्रुप के विद्यार्थियों ने मूक नाटक की प्रस्तुति दी। दीपक नेमा ने मिमिक्री, डॉ. रागिनी मक्कड़ एवं नादयोग गुरुकुल ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति, श्री आस्तिक ने रैप सॉन्ग तथा जोशी डांस ग्रुप के नन्हे कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

इंदौर में सभागृह में पुलिस अधिकारियों और जवानों की बैठक

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 24 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 5