महादेवी दिव्य धाम सेवा समिति के तत्वावधान में पीठाधीश्वर पंडित राजेश शास्त्री जी महाराज द्वारा मूसाखेड़ी क्षेत्र में पहली बार सर्व औषधीय रोग निवारण हेतु जड़ी-बूटी युक्त खीर का वितरण किया जाएगा। यह आयोजन शरद पूर्णिमा अवसर पर 27 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। इस खीर में जड़ी बुटियों का मिश्रण किया जाएगा। इस जड़ी बूटी वाली खीर से दमा, श्वास, एलर्जी सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों को लाभ होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




