भाजपा जिला ने ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर बैठक आयोजित कर चर्चा की। जिम्मेदारों ने जिला में प्रस्तावित कार्यक्रम और संगठन पर चर्चा की गई। अभियान के तहत मतदाता सूची की शुचिता, विशेष गहन पुनरीक्षण, पात्र नागरिकों के मतदान अधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जुड़े विषयों पर जनजागरण किया जाना है। बैठक में इन मुद्दों पर आमजन के बीच पार्टी का पक्ष रखने तथा जिला और मंडल स्तर पर अभियान की गतिविधियों को संचालित करने को लेकर चर्चा हुई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 October 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




