इंदौर में आज सुबह फिर तेंदुए की दस्तक देने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि नेमावर रोड स्थित क्रिसेंट वाटर पार्क के समीप स्थित गांव के एक मकान में तेंदुआ नजर आया है। यह मकान ठाकुर परिवार का बताया जा रहा है। वन विभाग साक्ष्य के आधार पर तेंदुए को ढूंढ रहा है। विस्तृत समाचार पेज 04 पर
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




