मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

24 करोड़ का दान, देश में 60वां स्थान: इंदौर के दानदाता विनोद अग्रवाल बोले- सब सालासर बालाजी की कृपा

एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट-2026 में विनोद अग्रवाल 24 करोड़ रुपए के दान के साथ देश में 60वें स्थान पर।

24 करोड़ का दान, देश में 60वां स्थान: इंदौर के दानदाता विनोद अग्रवाल बोले- सब सालासर बालाजी की कृपा
24 करोड़ का दान, देश में 60वां स्थान: इंदौर के दानदाता विनोद अग्रवाल बोले- सब सालासर बालाजी की कृपा (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

एडलगिव फाउंडेशन एवं हुरून इंडिया ने देश के 219 प्रमुख परोपकारियों की सूची जारी की है इनमें मध्यप्रदेश के दो प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवियों के नाम भी शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से शहर के प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी, दानदाता विनोद अग्रवाल और उनके परिवार की ओर से 24 करोड़ रुपए के परोपकारी योगदान का विशेष उल्लेख किया गया है जबकि देश के 219 प्रमुख लोगों ने कुल 11 हजार 554 करोड़ का दान शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यों के लिए दिया है।

इंदौर के अग्रवाल कोल कारपोरेशन के चेयरमैन विनोद अग्रवाल और उनके परिवार ने लगातार छठे वर्ष इस प्रतिष्ठित परोपकार सूची में स्थान प्राप्त कर प्रदेश एवं इंदौर का गौरव बढ़ाया है। एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट-2026 में वे 24 करोड़ रुपए के घोषित दान के साथ देश में 60वें स्थान पर रहे हैं।

सितम्बर 2026 में जारी हुरून इंडिया रिच लिस्ट में भी विनोद अग्रवाल का नाम प्रदेश के सबसे धनी उद्योगपति के रूप में प्रथम स्थान पर दर्ज रहा है। उनकी 10 हजार 200 करोड़ की अनुमानित सम्पत्ति के साथ वे देश में 365वें स्थान पर रहे। इस तरह वर्ष 2026 में हुरून इंडिया की दो प्रतिष्ठित सूचियों में विनोद अग्रवाल की उपलब्धियां सामने आई हैं।

व्यवसाय के साथ ही उन्होंने 24 करोड़ रुपए के सामाजिक योगदान में भी प्रदेश के नाम को गौरवान्वित किया है। जब विनोद अग्रवाल से पूछा तो उन्होंने कहा कि यह सब सालासर बालाजी की कृपा है।

विनोद अग्रवाल के मार्गदर्शन में बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, अन्न सेवा, गौसेवा, खेलकूद एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यों में भी अनेक परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।

उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में अन्न क्षेत्र, अयोध्या में राम जन्म भूमि मंदिर परिक्षेत्र में चमेलीदेवी अग्रवाल अन्न क्षेत्र, जरूरतमन्द बच्चों के हृदय उपचार में सहयोग, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, शिक्षा एवं गौ संरक्षण से सम्बन्धित परियोजनाओं के अलावा अन्नपूर्णा सेवा परियोजना एवं नीना विनोद अग्रवाल अन्न प्रसादम जैसी योजनाएं भी संचालित की जा रही है।

छह साल, 138 करोड़ का दान

परोपकारियों की इस सूची में विनोद अग्रवाल परिवार का नाम 2021 से हर साल आ रहा है। शुरुआत 11 करोड़ रुपए के दान से हुई थी, जब वे देश में 66वें स्थान पर थे। अगले ही साल 2022 में दान बढ़कर 30 करोड़ रुपए हुआ और रैंक सीधे 34 पर पहुंच गई।

सबसे बड़ा योगदान 2023 में रहा, जब परिवार ने 34 करोड़ रुपए का दान किया और देश में 31वां स्थान हासिल किया, जो अब तक का सबसे बेहतर स्थान है। इसके बाद 2024 में 20 करोड़ रुपए के दान के साथ 58वां और 2025 में 19 करोड़ रुपए के साथ 71वां स्थान रहा। इस साल 2026 में दान फिर बढ़कर 24 करोड़ रुपए हुआ और वे 60वें स्थान पर हैं। इस तरह छह साल में परिवार का कुल घोषित दान करीब 138 करोड़ रुपए हो गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 24 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 24 November 2026, पृष्ठ 5