शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

गौरव रणदिवे के कटाउट को मंदिर में रखकर लगाया तिलक

राजनीति में जो हो जाए वह कम है, राजनीति में ना स्थाई दोस्त होता है, ना स्थाई दुश्मन होता है और ना ही स्थाई आस्था होती है, जिसका जोरा उसका…

गौरव रणदिवे के कटाउट को मंदिर में रखकर लगाया तिलक

राजनीति में जो हो जाए वह कम है, राजनीति में ना स्थाई दोस्त होता है, ना स्थाई दुश्मन होता है और ना ही स्थाई आस्था होती है, जिसका जोरा उसका मोहरा बनकर काम किया जाता है। प्रदेश भाजपा के महामंत्री पद पर गौरव रणदिवे को एक वर्ष पूर्ण होने पर उनके समर्थक ऋषि खनूजा ने इस एक वर्ष के उपलक्ष्य में भोपाल या दौरे के दौरान रणदिवे के पास जाने के बजाए शॉटकर्ट का रास्ता निकाला। एक कटआउट लिया और अपने घर के समीप ही माँ वैष्णोदेवी के मंदिर में इस कटआउट को रखवाकर उस पर तिलक लगवाया और उसका वीडियो बनवाकर वीडियो और रील के साथ चित्र जारी कर दिए यह भी ऋषि खनूजा ने दर्शाया कि माँ वैष्णोदेवी का आशीर्वाद दिलवाया है और उनके मंदिर में ही पूजा आराधना भी की गई है।

मंदिर में गौरव रणदिवे के कटाउट को तिलक लगाते समर्थक

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 October 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 24 October 2026, पृष्ठ 2