इंदौर वार्ड 15 के गांधी नगर स्थित गांधी प्रतिमा के समीप सीमेंटीकरण रोड के बीच दरार से पीने का पानी रोजाना व्यर्थ बह रहा है। कई बार इस मामले में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन पिछले चार महीने से यह पानी रोड पर बह रहा है, कई गैलन पानी रोज व्यर्थ बह रहा है। स्थानीय निवासी सुरेशचंद जैन ने बताया कि पीने के पानी की लाइन कहीं से खराब होकर क्षतिग्रस्त हो गई है। इस समय पहले ही बरसात कम हुई है और पानी बचाने का संदेश भी खुद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दे रहे हैं, उसके बावजूद यहां चार महीने से पानी व्यर्थ बह रहा है और उस खराब लाइन को ठीक करने की फुर्सत नहीं मिल रही है। नगर निगम, झोन से लाकर मुख्यालय और 311 एप पर भी शिकायत की गई, लेकिन कोई असर नहीं है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




